स्नातक चुनाव के लिए सपा ने की मैराथन बैठक,मुकेश व रमेश बने जनपद प्रभारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए भाजपा सहित समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है।अधिसूचना जारी होने के बाद सपा ने भी जोड़-तोड़ से मुख्य धारा में वापसी के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है।सपा मुखिया अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गोरखपुर- फैजाबाद के खंड स्नातक क्षेत्र की चुनाव तैयारियों के लिए प्रत्येक जिले में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी कर दी है।इसी क्रम में पयागपुर से पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव व गोंडा जनपद के पूर्व विधायक रमेश गौतम को जनपद का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।सपा ने पिछड़ा वर्ग से करुणाकांत मौर्या को अपना प्रत्याशी बनाकर संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी अपने कोर वोट बैंक के मुद्दे से भटकी नहीं है।वहीं सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में चुनाव प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव, रमेश गौतम , कैसरगंज विधायक आनंद यादव व पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा के समक्ष जिला स्तरीय व विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर मतदाता सूची व मतदेय केंद्रों पर चुनाव प्रबंधन को लेकर एक मैराथन बैठक की।जिसमें कैसरगंज से दाताराम मौर्य, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद इमरान खान, सपा नेता अनिल यादव ,महसी से देवेश चंद्र मिश्रा,जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आसिफ, मटेरा से जिला पंचायत सदस्य जवाहर लाल यादव,अखिलेश यादव व नानपारा से कर्मराज वर्मा , बलहा से विश्राम यादव व डा० ऐनुद्दीन, बहराइच से अयोध्या प्रसाद यादव ,पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका हाजी तेजे खां, हर्षित त्रिपाठी , नंदेश्वर यादव , पयागपुर से मिज्जन खां, सत्य प्रकाश त्रिपाठी,सुनील निषाद ,राम सुरेश यादव ,सदानंद शुक्ला ,नासिर खान शिवपुर दीपनेंद्र यादव दीपक तथा जगदंबा प्रसाद यादव इत्यादि नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया ।पार्टी के नि० वर्तमान जिला उपाध्यक्ष जफरुल्लाह खां बंटी ने बैठक का संचालन कर पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव , रमेश गौतम तथा कैसरगंज के विधायक आनंद यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक में मनु देवी, दीपक सिंह,पंकज दीक्षित, डॉ० अनवारुल रहमान खान सहित तमाम जन उपस्थित रहें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

1 day ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

1 day ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

1 day ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

1 day ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

1 day ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

1 day ago