किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के नेतृत्व में कपरवार गांव स्थित शिवनाथ चौहान के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में डीएपी खाद की कमी के कारण किसान बिना डीएपी के ही धान की रोपाई करने को विवश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इसका असर फसल उत्पादन पर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
बैठक में श्रीराम चौहान, प्रमोद चौहान, राजाराम साहनी, राजन साहनी, शिवम साहनी, रामचंद्र पासवान, सूरज पासवान, राजकुमार बारी, विश्वनाथ जायसवाल, सुधाकर चौरसिया, रामसागर चौरसिया, उपेंद्र पासवान, नथई कुशवाहा और रामप्रवेश बारी सहित अन्य ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
