Categories: कविता

सैनिक

हम भारत देश के सैनिक हैं,
जमीन का महत्व व फौजी का
साहस कभी कम नहीं हो सकते हैं,
ये राष्ट्र की शान बनाये रखते हैं।
हम भारत देश के सैनिक हैं।

दिल तोड़ने वाले आशिक़ होते हैं,
हम फ़ौजी सरहद के रखवाले हैं,
दुश्मन के मंसूबे तोड़ने वाले हैं,
अंजाम की फिक्र नहीं करते हैं।
हम भारत देश के सैनिक हैं।

सैनिक मरने से न डरने वाले हैं,
जहाँ रिस्क है, वहीं खेलते हैं,
जहाँ कहीं घुसपैठ होती है,
वहीं पर हमारी पैठ होती है।
हम भारत देश के सैनिक हैं।

जय जय जवान, जय किसान,
जयविज्ञान जयहिंद की सेना,
कैसे सोयेगी उसकी वह माँ,
सीमा पर जिसका पुत्र खड़ा है,
हम भारत देश के सैनिक हैं।

कैसे काम करेगा वह पिता,
जिसका बेटा जंग में डटा है,
कैसे चहकेगी वह प्यारी बहना,
भाई को इंतजार है गोली का।
हम भारत देश के सैनिक हैं।

वो भाई कैसे पढ़ता होगा जो
मेरे आने का इंतजार कर रहा,
जीती होगी पत्नी कैसे जिसका
सिंदूर कभी भी मिट सकता हो।
हम भारत देश के सैनिक हैं।

सिसकते होंगे बच्चे कैसे जिनका
पिता कभी लौटकर न आता हो,
आदित्य कैसे रहेंगे मित्र जिनका
मित्र तिरंगे में लिपटा आता हो।
हम भारत देश के सैनिक हैं।

जय हिंद, जय जवान, जय हिन्द की सेना।

डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

Karan Pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

14 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

14 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

15 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago