पिछड़े इलाके में शिक्षा की ज्योति जलाकर पारसनाथ मिश्र ने किया नेक काम – रविन्दर कुशवाहा

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने मोहा मन

सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के चकरवा बरसीपर स्थित जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक प्रबन्धक की 25 वीं पुण्य तिथि धूमधाम से मनाई गई।इस दौरान बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत देवरिया के अध्यक्ष पंडित गिरीश चन्द तिवारी ने स्वर्गीय पारसनाथ मिश्र के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक डॉ ओमप्रकाश मिश्र व प्रधानाचार्य अनुज मौर्या ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए सलेमपुर के पूर्व सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि इस पिछड़े इलाके में शिक्षा की ज्योति जलाकर पारसनाथ मिश्र ने बहुत ही नेक काम किया। अब उनके द्वारा स्थापित यह संस्थान क्षेत्र के बच्चों के शिक्षा का प्रमुख केन्द्र बन गया है। अपने इस नेक काम के कारण क्षेत्र के लोग उनको सदैव याद करते रहेंगे। उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्ति अपने सद कर्तव्य के कारण ही सदैव समाज मे याद किया जाता है। यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक नए मुकाम को हासिल किया। अब जरूरत है इसको और गति देने की।सांस्कृतिक कार्यक्रम में झांसी की रानी व प्रयागराज महाकुंभ पर बेहतर प्रस्तुति कर विद्यालय की छात्राओं ने सबका मन मोह लिया। कक्षा 12 की रेणु,अर्पिता, शिवानी,काजल, 10 वीं की संजना खुशी,जूही,सलोनी ने बेहतर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सपा के पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद,माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह,जज अजय प्रकाश मिश्र,कांग्रेस के जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, मंजूर आलम,भाजपा के पुनीत यादव, अभिषेक जायसवाल, रवींद्र नाथ श्रीवास्तव,भीमसेन उपाध्याय,रामेश्वर तिवारी, राधेश्याम मिश्र,कमलाकार शुक्ल,संजय तिवारी, एडवोकेट वेदप्रकाश मिश्र, पंकज मिश्र, घनश्याम मिश्र, राजीव मिश्र, एडवोकेट मनोज मिश्र , कन्हैया लाल पांडेय, पंकज बाबू श्रीवास्तव,पवन कुमार, अभिषेक तिवारी,रोहित यादव, अजीत तिवारी,विजय प्रताप ,भानुप्रताप सिंह,राजकुमारी पांडेय, उषा सिंह ,अशोक कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य नरसिंह त्रिपाठी ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

15 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

15 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

16 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago