समस्याओं को लेकर सपा ने दी आंदोलन की चेताव

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा )

सिकंदरपुर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। पार्टी के विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर अध्यक्ष रामजी यादव के नेतृत्व में उठाए गए मुद्दों में अधूरे विकास कार्य, खराब सड़कें, बिजली आपूर्ति और किसानों की समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल हैं। नेताओं ने बताया कि दरौली घाट पर पक्का पुल निर्माण के लिए पूर्व में स्वीकृति मिल चुकी थी और प्रारंभिक कार्य भी कराया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार की उदासीनता के चलते अब तक निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। निर्माण निगम द्वारा पिलर बढ़ाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है, लेकिन उस पर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे क्षेत्रीय जनता में गहरा असंतोष व्याप्त है। इसके अलावा सिकंदरपुर चौराहे से थाना होते हुए देवकली तक जाने वाली मुख्य सड़क जल निगम द्वारा पाइप डालने के बाद खोदकर छोड़ दी गई है। करीब छह किलोमीटर लंबी इस सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित है, जिससे दर्जनों गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सपा नेताओं ने मांग की है कि बरसात से पहले इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। बिजली आपूर्ति को लेकर भी पार्टी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गर्मी के दिनों में कम से कम 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। वहीं असमय बारिश से गेहूं की फसल को हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई।सपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

rkpshomnath

Recent Posts

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

46 minutes ago

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

3 hours ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

6 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

6 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

12 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

12 hours ago