सड़कों के बजट आवंटन में भेदभाव का आर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा )

समाजवादी पार्टी के सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रमाशंकर राजभर ने प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया है। मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि मार्च माह में सरकार द्वारा त्वरित योजना के तहत सभी सांसदों और विधायकों से उनके क्षेत्रों की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए 5-5 करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव मांगे गए थे।सांसद ने बताया कि उन्होंने भी अपने क्षेत्र की सड़कों के सुधार के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रस्ताव भेजा था। हालांकि, जब स्वीकृत धनराशि की सूची सामने आई, तो यह देखकर निराशा हुई कि सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रों में 5 से 6 करोड़ रुपये तक की राशि आवंटित की गई, जबकि विपक्षी क्षेत्रों को मात्र 1 करोड़ रुपये तक ही सीमित रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई विपक्षी जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया, जो नियमों के विपरीत है।रमाशंकर राजभर ने कहा कि यह स्थिति सरकार की पक्षपातपूर्ण कार्यशैली को दर्शाती है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि इस प्रकार के भेदभाव को तत्काल समाप्त किया जाए और सभी क्षेत्रों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाए, ताकि संतुलित विकास संभव हो सके। मीडिया प्रभारी जितेश कुमार वर्मा ने भी कहा कि समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रही है और आगे भी निष्पक्ष विकास के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

rkpshomnath

Recent Posts

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

2 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

2 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

2 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago