मऊ में 3 करोड़ का गांजा बरामद: आर्मी ट्रक की आड़ में हो रही थी तस्करी, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भंडाफोड़

मऊ, ( राष्ट्र की परम्परा ) मऊ जनपद में पुलिस और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। तालिमुद्दीन इंटर कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 12.50 क्विंटल गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3.12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

विशेष बात यह रही कि तस्करी के लिए जिस ट्रक का इस्तेमाल किया जा रहा था, उस पर “ऑन ड्यूटी आर्मी” लिखा गया था ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। यही नहीं, गांजे को छिपाने के लिए उसके ऊपर घरेलू सामान भी रखा गया था।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

एसटीएफ को पहले से सूचना मिली थी कि एक ट्रक, जो सेना के वाहन के रूप में छिपाया गया है, गांजे की बड़ी खेप लेकर मऊ से गुजरने वाला है। इसके बाद मऊ पुलिस और एसटीएफ की टीम ने मिलकर तालिमुद्दीन इंटर कॉलेज के पास उस संदिग्ध ट्रक को रोक लिया और तलाशी में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

तस्कर ने किया बड़ा खुलासा

पूछताछ में गिरफ्तार ट्रक चालक और तस्कर ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि बलिया जनपद के सुखपुरा क्षेत्र निवासी छोटू नामक व्यक्ति ने असम के अलबरा में रहने वाले एक व्यक्ति से गांजा मंगवाया था। यह गांजा असम से लखनऊ पहुंचाया जाना था। आरोपियों ने बताया कि एक बार गांजा पहुंचाने पर उन्हें 70 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी।

अब तक की कार्रवाई

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और पकड़े गए आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है। इसके साथ ही बलिया और असम में भी संबंधित तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने की सराहना

पुलिस अधीक्षक ने एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की तत्परता और कुशलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ड्रग माफिया को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह कार्रवाई न सिर्फ पुलिस और एसटीएफ की सजगता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि नशे के सौदागर किस तरह से कानून को चकमा देने की कोशिश करते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

6 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

6 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

6 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

6 hours ago