लटके-झटके वाले बयान पर स्मृति ईरानी का पलटवार

नईदिल्ली एजेंसी।द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता की टिप्पणियों को लेकर पलटवार किया है। बीजेपी नेता ने राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को टैग करते हुए कहा, ‘मैंने आपके एक प्रांतीय नेता को सुना, जिन्होंने अभद्र तरीके से घोषणा की है कि आप 2024 में अमेठी से चुनाव लड़ें। क्या यह तय है कि आप अमेठी से चुनाव लड़ेंगे? आप दूसरी सीट से नहीं भागेंगे? आप डरेंगे नहीं? स्मृति ईरानी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आपको और आपकी मम्मी जी को अपने महिला विरोधी गुंडों को एक नया भाषण लेखक लाने की जरूरत है।

केंद्रीय मंत्री ईरानी का इशारा यूपी कांग्रेस नेता अजय राय की ओर इशारा था। अजय राय ने बीते दिनों कहा था कि अमेठी का प्रतिनिधित्व करने वाली स्मृति ईरानी केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र में ‘लटका’ और ‘झटका’ दिखाने आती हैं। राय ने एक डांस मूव के संदर्भ में यह बात कही। यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी फिर से अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, राय ने हां में जवाब दिया। राहुल गांधी 2019 में हुए पिछले चुनाव में स्मृति ईरानी से हार गए थे। उन्होंने हालांकि केरल के वायनाड की सीट पर जीत दर्ज की थी। 

अपने व्यान में राय ने कहा कि अमेठी गांधी परिवार की सीट रही है। राय ने कहा कि राहुल गांधी वहां से लोकसभा सांसद रहे हैं और उनके पिता राजीव गांधी और चाचा संजय गांधी भी हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र की सेवा की है। उन्होंने कहा कि अमेठी की ती फैक्ट्रियां बंद होने के कगार पर हैं, उन्होंने कहा कि जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में आधी फैक्ट्रियां बंद हैं। स्मृति ईरानी केवल आती हैं और ‘लटकता-झटका’ दिखाती हैं और फिर चली जाती हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

1 day ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

1 day ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

1 day ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

1 day ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

1 day ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

1 day ago