Categories: Uncategorized

भण्डारे के साथ श्री शतचंडी महायज्ञ का हुआ समापन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बागापार टोला बरईठवां स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में हों रहे श्री शतचंडी महायज्ञ सोमवार को सकुशल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें क्षेत्रीय श्रद्धलुओं ने भारी संख्या में पहुच कर प्रसाद ग्रहण कर यज्ञ में दान पुण्य कर अपने को धन्य समझा।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत बागापार टोला बरईठवां स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ का सोमवार को सकुशल सम्पन्न हुआ जिसमें क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुंच कर यज्ञ में अपने ब्यवस्था के अनुसार दान पुण्य कर प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही प्रसाद खाकर अपने को धन्य समझा। यज्ञ समापन के अवसर पर पहुंचे सभी श्रद्धालुओं ने यज्ञ के समापन अवसर पर पहुंच कर कहा कि इस मंदिर पर प्रति वर्ष यज्ञ होने से यहां की महत्ता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यज्ञ समिति के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि इसी तरह का एकता बनाएं रहें । यज्ञ के दौरान रात के समय रामलीला मंडल समिति के कलाकारों द्वारा भगवान श्री राम के चरित्र चित्रण को दिखाया गया।उसे देखने से कुछ नही बल्कि उसे अपने जीवन मे उतारने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान जगरनाथ वर्मा,संजय गुप्ता, हरिराम वर्मा,ओम प्रकाश वर्मा, विकाऊ वर्मा, अर्जुन शर्मा, राधेश्याम वर्मा, टीमल वर्मा,रामा वर्मा,केशव वर्मा, शिव शंकर विश्वकर्मा, अमेरिका, सुदामा यादव, मोती यादव,राम नेवास यादव सहित समस्त ग्राम वासी मौजूद रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

1240 छात्रों को मिला छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक…

6 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 220 शिकायतें सुनी गईं, 28 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शनिवार को तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण…

6 hours ago

आयुर्वेद इंटर्नशिप के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को अस्पताल की कार्यप्रणाली की दी जानकारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ…

6 hours ago

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी जन-जन की जिम्मेदारी: लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा…

7 hours ago

अमर उजाला ब्यूरो चीफ रजनीकांत पांडेय के पिता का निधन, सरयू तट पर अंतिम संस्कार

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

7 hours ago

आस्था और परंपरा के संगम में सरयू तट पर गूंजा जिउतिया पूजन

पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं…

7 hours ago