Categories: Uncategorized

आदित्य की थाईलैंड में धमक

किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद मऊ का एक बार फिर देश और दुनिया में नाम रोशन होने जा रहा है। जिले के होनहार युवा आदित्य को थाईलैंड में होने वाले किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। आदित्य अपने दमदार प्रदर्शन और कठोरपरिश्रम के बल पर अब अंतरराष्ट्रीय रिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कई राष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुके आदित्य का सपना था कि वो देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले, और अब उसका सपना हकीकत बनने जा रहा है। आदित्य ने कहा, “मैंने दिन-रात मेहनत की है, अब मेरा लक्ष्य है भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना। यह मऊ और पूरे देश के लिए गर्व का पल है।
मऊ के लोग खेल प्रेमी और युवा आज आदित्य को अपना आदर्श और नायक मान रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर खेल मैदानों तक, हर जगह आदित्य के जोश और जज़्बे की चर्चा है।
उल्लेखनीय है की आदित्य गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता शहीदों की धरती मधुबन के वार्ड नंबर 10 के निवासी हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

19 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 days ago