Categories: Uncategorized

अपर जिलाधिकारी के स्थलीय निरीक्षण में स्टांप चोरी का प्रकरण आया सामने

दो लोगों के खिलाफ स्टांप वाद दर्ज करने तथा रिकवरी के दिए निर्देश

मऊ( राष्ट्र की परम्परा) अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने मार्च महीने में प्राप्त विलेखों में से दो का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विक्रय विलेख संख्या 4274 वर्ष 2024 क्रेता राम जी पुत्र प्रेमचंद, मौजा वलीदपुर तहसील मोहम्मदाबाद गोहाना जनपद मऊ में स्थित आराजी नंबर 1417, 1418 व 1428 तीन गाटों में कुल रकबा 608 वर्ग मीटर विक्रेता नंद गोपाल व देवदास पुत्रगण रामचंद्र मौज वलीदपुर मोहम्दाबाद गोहना जनपद मऊ एवं विलेख संख्या 578/025 क्रेता विनोद कुमार प्रजापति पुत्र श्री राम प्रजापति मौजा जमीन बरामदपुर, तहसील मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ स्थित आराजी नंबर 34 मि. रकबा 530 वर्ग मीटर विक्रेता मंगरु यादव व सतिराम यादव पुत्रगण जोहन यादव मौजा जमीन बरामदपुर तहसील मोहम्मदाबाद गोहाना मऊ।
इस प्रकार दो विक्रय अभिलेखों के भौतिक सत्यापन के दौरान 03 लाख 76 हजार 448 रुपए की राजस्व की कमी पाई गई, जिसके कारण अपर जिलाधिकारी ने संबंधित लोगों के खिलाफ स्टांप वाद दायर करते हुए नियमानुसार वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश सहायक आयुक्त स्टांप मऊ को दिए।ज्ञातव्य है कि हर महीने में पंजीकृत सबसे बड़ी मालियत के पांच विलेखों का स्थलीय सत्यापन अपर जिलाधिकारी द्वारा किया जा रहा है।
इसके अलावा अपर जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त स्टांप एवं समस्त उप जिलाधिकारी को बिक्री की गई संपत्तियों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए, जिससे स्टांप कमी के प्रकरणों में भारी जुर्माना लगाते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

rkpshomnath

Recent Posts

1240 छात्रों को मिला छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक…

7 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 220 शिकायतें सुनी गईं, 28 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शनिवार को तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण…

7 hours ago

आयुर्वेद इंटर्नशिप के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को अस्पताल की कार्यप्रणाली की दी जानकारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ…

7 hours ago

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी जन-जन की जिम्मेदारी: लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा…

7 hours ago

अमर उजाला ब्यूरो चीफ रजनीकांत पांडेय के पिता का निधन, सरयू तट पर अंतिम संस्कार

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

7 hours ago

आस्था और परंपरा के संगम में सरयू तट पर गूंजा जिउतिया पूजन

पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं…

8 hours ago