चित्रगुप्त मन्दिर की दिशा व दशा के लिए शेखर श्रीवास्तव बने कोषाध्यक्ष

काफी अरसे से रिक्त था कोषाध्यक्ष पद

मन्दिर जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण से कायस्थों के सुप्त पड़ी धमनियों में होगा रक्त संचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।शहर में स्थित चित्रगुप्त मन्दिर का कायाकल्प व जीर्णोद्धार के लिए कायस्थ युवाओं की टीम आगे आई है,पिछले दिनों नगर पालिका परिषद बहराइच, बशीरगंज उत्तरी सभासद व समाज के कायस्थ बन्धुओं के सहयोग से मन्दिर में रंगरोगन, लाइटिंग,कलाकृति व स्थापित प्रतिमाओं के साज-सज्जा सहित आधुनिक तरीके से पेन्टिंग करवाकर नया स्वरूप प्रदान किया गया।
मन्दिर में जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए अभी कई कार्य प्रस्तावित है लेकिन काफी अरसे से कोषाध्यक्ष का पद रिक्त होने से कार्य को सुचारू रखने में बाधा आ रही थी,आयोजित बैठक में कायस्थ प्रबुद्धजनों ने लगातार मन्दिर जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का चिंतन रखने वाले एवं कायस्थों के सुख-दुःख में सहयोगी युवा कायस्थ शेखर श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शेखर युवा वर्ग में काफी अहम पैठ रखते है ये युवाओं के साथ समाज के अन्य लोगों की भागेदारी साझा करने में अहम भूमिका अदा करेंगे और चित्रगुप्त मन्दिर में कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मन्दिर के नवनिर्माण, सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार में मदद मिलेगी जिससे कोषाध्यक्ष पद का दायित्व मिलते है।
शेखर ने यम द्वितीया,चित्रगुप्त जयंती के दिन आयोजन कार्यक्रम के आय-व्यय का पूर्ण ब्यौरा समाज के सामने बारिकी से रखा जिसे सभी ने सराहना की संवाददाता से बात चीत करते हुए शेखर ने बताया कि जो जिम्मेदारी उन्हें समाज के वरिष्ठजनों ने सौंपी है उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और उन्होंने बताया कि हम सभी चित्रगुप्त भगवान के वंशज है लेखा जोखा रखना हमारा दायित्व है,एक-एक रुपए का हिसाब रखा जाएगा कोई भी कायस्थ बंधु जब चाहे उस हिसाब का ब्यौरा देख सकता है उन्होंने आय-व्यय में पारदर्शिता रखने की बात कही।

rkpshomnath

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

2 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

2 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

3 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

3 hours ago