Friday, April 17, 2026
Homeमहाराष्ट्रशशि कला पटेल ने पीएचडी की उपाधि हासिल की

शशि कला पटेल ने पीएचडी की उपाधि हासिल की

शिक्षा शास्त्र से डॉक्टरेट की उपाधि से हुई सम्मानित

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। विश्‍वविद्यालय द्वारा शिक्षाशास्‍त्र में पीचडी की उपाधि मिलने पर महाराष्‍ट्र हिंदी साहित्‍य अकादमी के अध्‍यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दूबे एवं शिक्षाविद चंद्रवीर बंशीधर यादव ने अस्सिटेंट प्रोफ़ेसर शशि कला पटेल को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के सम्मानित किया । इस अवसर पर शशिकला पटेल को मिले पीएचडी की उपाधि से समर्थकों शुभचितकों मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी है । वहीं वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार कवि मधु राज मधु ने शशिकला पटेल की इस उपलब्धि की खुले कंठो से प्रशंसा करते हुए कहा की शशि कला पटेल महिलाओं के लिए किसी प्रेरणा श्रोत से कम नहीं है ।वहीं इस गौरवमय क्षण मे डॉक्टर शशि कला पटेल ने समस्‍त अपने शुभचिंतकों समर्थकों तथा गोखले कॉलेज ऑफ एज्‍युकेशन एंंड रिसर्च का आभार व्‍यक्‍त किया है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments