करूअना मगहरा मार्ग बनाने के लिए किया अर्धनग्न प्रदर्शन

जनप्रतिनिधियों को विकास से कुछ लेना-देना नहीं -विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने करुअना मगहरा मार्ग बनाने हेतु मरकडा चौराहे पर काली पट्टी बांध कर किया अर्धनग्न प्रदर्शन। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार को विकास से कुछ लेना देना नहीं भाजपा यह जानती है की जनता को कैसे गुमराह किया जाए और गुमराह कर कैसे वोट लिया जाए इसीलिए उनके जन प्रतिनिधि अनर्गल बयान दे रहे हैं और घूम-घूम के पूरे जिले में भाजपा के झूठे विकास का प्रचार कर रहे हैं। आज भारतीय जनता पार्टी कि पिछले 8 सालों से सरकार उत्तर प्रदेश में है और पिछले आठ सालों में करुअना मगहरा मार्ग का बहुत बुरा हाल है, इसी के साथ-साथ देवरिया मार्ग बेलडाढ कठनैया मार्ग और जिला मुख्यालय से जुड़ने वाली सारी सड़के टूटी हुई हैं, लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता को गुमराह करने का काम कर रहे है। लेकिन अब प्रदेश और देवरिया जिला व बरहज विधानसभा की जनता भाजपा सरकार को जान चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मतों का प्रयोग सही जगह कर भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। हम समाजवादी लगातार करुअना मगहरा मार्ग बनाने हेतु सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन जनप्रतिनिधि और ना ही उनके अधिकारिय नीद से जागने की कोशिश नही कर रहे है, जनता भले ही परेशानी उठाती रहे। विजय रावत ने कहा कि होली के बाद करुअना मगहरा बनाने हेतु जन आंदोलन का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके तहत तिथि निश्चित कर करुअना से मंगहारा तक पदयात्रा निकालकर इस सड़क पर चलने वाले जनता को जागरूक करने का काम करंगे, उसके बाद इस सड़क को बनाने हेतु अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का भी काम किया जाएगा। इस दौरान सपा नेता रणविजय सिंह एवं दिनेश यादव ने कहा की सत्ता के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है । समाजवादी पार्टी का नारा था रोटी कपड़ा सस्ता हो दवा पढ़ाई मुफ्त हो, जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है अपने वादे को पूरा करने का काम किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ सरकार बनने के बाद जनता को गुमराह करने का काम कर रही है, यह सरकार विकास का कोई काम ना करके बस जनता को गुमराह करने के लिए हिंदू मुसलमान, भारत-पाकिस्तान, मंदिर मस्जिद के नाम पर वोट लेने का काम कर रही है और उनके जनप्रतिनिधि जनता को गुमराह करने के लिए जरूर बयान दे रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से कामेश्वर पांडे, अनिल पांडे, राकेश तिवारीज़ सूरज मिश्रा, रणविजय सिंह, डिंपू सिंह, शेराज अहमद, मनीष कुमार, दिनेश यादव, सौरभ सिंह, राकेश प्रजापति, सुनील विश्वकर्मा, हृदय विश्वकर्मा, राजू पटेल इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Karan Pandey

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

4 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

4 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

8 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago