संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान ज्वाला प्रसाद मिश्र को किया गया सम्मानित

गुरुवार को 105 वर्ष के हुए ज्वाला प्रसाद मिश्र

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र ग्राम भरसडा में पैदा हुए पंडित ज्वाला प्रसाद मिश्र गुरुवार 13 जुलाई को 105 वर्ष की अवस्था पूर्ण कर चुके हैं, क्षेत्र के सम्मानित लोगों एवं नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा इस अवसर पर ज्वाला प्रसाद मिश्र को अंग वस्त्र व सम्मान पत्र तथा अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। देवरिया जिले के जाने माने संस्कृत के प्रकांड विद्वान एवं ज्ञान के भंडार ज्वाला प्रसाद मिश्र को, अनंत पीठ आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास महाराज के द्वारा अंग वस्त्र, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर आश्रम के पीठाधीश्वर ने कहा कि यह मिश्र का नियम संयम और तपस्या का परिणाम है कि आज आप 105 वर्ष आयु पूर्ण कर रहे हैं, जीवेत शरद शतम् की कामना पहले के ऋषि महर्षि करते थे और आशीर्वाद भी देते रहते थे, आप पर संत महात्माओं एवं माता पिता के आशीर्वाद की देन है कि आप आज भी स्वस्थ एवं प्रसन्न है। इस सम्मान समारोह के कार्यक्रम में दीपू तिवारी, प्रेम शंकर पाठक, परशुराम पाण्डेय, इंद्र कुमार मिश्र, डॉ अशोक दीक्षित, संजय राय, सरोज पाण्डेय, पीयूष मिश्रा, रमेश तिवारी अनजान, विजेंद्र मिश्र देवरिया, गिरधर करुण रामानुज परमेश्वर आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

1 hour ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

1 hour ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

1 hour ago

विश्व होम्योपैथी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, डॉ सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड…

2 hours ago

बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…

2 hours ago

मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात…

2 hours ago