महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर और डंपर की आमने-सामने टक्कर से दोनों वाहन पलट गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर (HR 63 C 0052) कप्तानगंज की ओर से आ रहा था, जबकि डंपर (UP 79 AT 5990) गोरखपुर की दिशा से आ रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक ने अचानक सामने आए डंपर से बचने के लिए वाहन मोड़ने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों भारी वाहन पलट गए। ट्रेलर में रिफाइंड तेल लदा हुआ था, जबकि डंपर खाली था। दुर्घटना की चपेट में चौराहे पर स्थित एक जूस कॉर्नर भी आ गया, जिससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ये भी पढ़े – इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रेलर चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
वहीं हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस संबंध में चौकी प्रभारी Amit Singh ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है।
ये भी पढ़े – 11 अप्रैल को महराजगंज-नौतनवां में दो बड़ी जन गोष्ठियां, सह सरकार्यवाह करेंगे संबोधन
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…