फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) अनिवार्य कर दी गई है। कृषि विभाग के अनुसार, सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यह पहचान पत्र जरूरी होगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि उर्वरक, बीज, कीटनाशी और कृषि यंत्रों के वितरण सहित सभी लाभार्थीपरक योजनाएं अब फार्मर आईडी के आधार पर ही संचालित होंगी। इसके अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) पर होने वाली खरीद में भी यह अनिवार्य रहेगी।

जानकारी के अनुसार, मई 2026 से रासायनिक उर्वरकों का वितरण पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जिसे AgriStack से जोड़ा जाएगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और पात्र किसानों को समय पर लाभ मिल सकेगा।
किसानों के पंजीकरण के लिए 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में कैंप मोड में संचालित हो रहा है।

ये भी पढ़े – देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

किसानों से अपील की गई है कि वे ग्राम सचिवालय (पंचायत भवन) में जाकर आधार कार्ड, खतौनी और मोबाइल नंबर के साथ अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। इसके अलावा जनसेवा केंद्र, मोबाइल ऐप और कृषि विभाग के कर्मचारियों की मदद से भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

उप कृषि निदेशक Sanjeev Kumar Patel ने किसानों से समय रहते रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है, ताकि वे भविष्य में किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहें।

ये भी पढ़े – संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

Karan Pandey

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

15 hours ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

15 hours ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

15 hours ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

15 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

15 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

15 hours ago