देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध कराने के लिए Judicial Council ने बड़ी पहल की है। काउंसिल ने कई प्रमुख शहरों में लीगल एड सेंटर खोलने की घोषणा की है।

इस योजना के तहत New Delhi, Dehradun, Kanpur, Lucknow, Fatehpur, Jaipur, Sultanpur, Etawah और Bharatpur में जल्द ही ये केंद्र शुरू किए जाएंगे।

इन लीगल एड सेंटरों का मुख्य उद्देश्य गरीब, वंचित, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, मजदूर और छात्रों सहित सभी वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। यहां लोगों को प्रारंभिक कानूनी सलाह, दस्तावेज़ी मार्गदर्शन, शिकायत निवारण और उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।

काउंसिल के चेयरमैन Rajeev Agnihotri ने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से न्याय व्यवस्था को लोगों के और करीब लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “न्याय केवल अदालतों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर नागरिक तक पहुंचना चाहिए।”

ये भी पढ़े – मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

इन केंद्रों पर नागरिक विवाद, पारिवारिक मामले, उपभोक्ता शिकायतें, साइबर अपराध, महिला एवं बाल अधिकार, श्रम विवाद और वरिष्ठ नागरिक संरक्षण से जुड़े मामलों में मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही कानूनी साक्षरता शिविर, जागरूकता अभियान और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

काउंसिल के अनुसार, इन केंद्रों का संचालन अधिवक्ताओं, स्वयंसेवकों, सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जाएगा। इसके अलावा, टेलीफोनिक सहायता और शिकायत समाधान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लोग भी लाभ उठा सकें।

यह पहल देश में कानूनी जागरूकता बढ़ाने और हर व्यक्ति को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ये भी पढ़े – विश्व होम्योपैथी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, डॉ सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago