मुसहर बस्ती की पुलिया टूटी नवनिर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया चाफ नहर पर मौजूद पुलिया टूट जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है, जिसको लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिया के नवनिर्माण की मांग की। उक्त ग्राम पंचायत के मुसहरी टोला के उत्तर से नहर बहती है नहर की खुदाई के समय पुलिया का निर्माण हुआ। करीब बीस वर्ष पूर्व पुलिया का रेलिंग टूट गया, अब पुलिया के छत में एक बड़ा होल हो गया है इससे मुसहर बस्ती सहित गांव के किसानों को खतरे की आशंका के बीच आना जाना पड़ता है। पृथ्वीपुर व कतौरा जाने के लिए भी ग्रामीण इसी पुलिया का प्रयोग करते हैं। पुलिया के टूट जाने से लोग धर्मपुर पर्वत या रामगढ़ के पास बनी पुलिया से होकर जाते हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य जवाहिर प्रसाद के नेतृत्व मे क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीराम  गोंड़ उर्फ मुलायम, राजकुमार, रामदुलार, राकेश, सुग्रीम , कपिल देव, धर्मदेव, कुंदन, बिहारी,  जगरनाथ, घुरहू, कौशल्या, मिथली, समरजिया, कलावती, गीता, संजय आदि ग्रामीणों ने तत्काल नई पुलिया बनाए जाने की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

18 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago