सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड में गोष्ठी का आयोजन कर Samuel Hahnemann की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए Nisha Tiwari ने कहा कि डॉ सैमुअल हैनिमैन होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक थे। उन्होंने 18वीं सदी के अंत में इस चिकित्सा प्रणाली की स्थापना की, जो आज भी विश्वभर में प्रचलित है। उनकी प्रसिद्ध कृति Organon of Medicine आज भी होम्योपैथी चिकित्सकों के लिए मार्गदर्शक मानी जाती है।
ये भी पढ़े – मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप
इस अवसर पर Dharmendra Pandey ने कहा कि होम्योपैथी एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है, जिसमें रोग का उपचार उन्हीं तत्वों से किया जाता है जो उसके लक्षण उत्पन्न करते हैं। उन्होंने बताया कि यह पद्धति सुरक्षित है और इसमें साइड इफेक्ट न के बराबर होते हैं।
कार्यक्रम में डॉ एस के तिवारी, मनोज पांडेय, राजकुमार पटवा, अमित कुमार यादव, अखिलेश मिश्र, मोहन प्रसाद, सुनील तिवारी, सत्यम पांडेय, रमेश मद्देशिया और मुन्ना नाथ तिवारी सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
ये भी पढ़े – बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…
राहुल गांधी का PM मोदी और RSS पर तीखा हमला https://twitter.com/RahulGandhi/status/2108879919535341863 नई दिल्ली (राष्ट्र की…
AI निर्मित बॉर्डर पार कर बच नहीं पाएंगे अपराधी! सिंगरौली-सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान,…
दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के साथ शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण के होंगे दर्शन महराजगंज…