बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पूर्व चेयरमैन Ashok Kumar Madhur के पुत्र Amit Kumar पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोकुल फास्ट फूड तिराहे के पास मौजूद अमित कुमार पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने अचानक लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों की संख्या अधिक बताई जा रही है, जिससे वह खुद का बचाव नहीं कर सके और मौके पर गिर पड़े।

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़े – 11 अप्रैल को महराजगंज-नौतनवां में दो बड़ी जन गोष्ठियां, सह सरकार्यवाह करेंगे संबोधन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे आपसी रंजिश तो कुछ सुनियोजित साजिश मान रहे हैं, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं की है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़े – मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

Karan Pandey

Recent Posts

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

6 minutes ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

9 minutes ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

14 minutes ago

‘सभी को गिरफ्तार कर लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे’, राहुल गांधी की मोदी सरकार को खुली चुनौती!

राहुल गांधी का PM मोदी और RSS पर तीखा हमला https://twitter.com/RahulGandhi/status/2108879919535341863 नई दिल्ली (राष्ट्र की…

28 minutes ago

नशा तस्करों और फरार अपराधियों पर दो राज्यों की पुलिस का शिकंजा, संयुक्त छापेमारी की तैयारी

AI निर्मित बॉर्डर पार कर बच नहीं पाएंगे अपराधी! सिंगरौली-सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान,…

42 minutes ago

सिसवा में दिखेगी वृंदावन के प्रेम मंदिर की झलक, तीन तलों पर सजेगी भव्य धार्मिक झांकी

दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के साथ शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण के होंगे दर्शन महराजगंज…

56 minutes ago