Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंजय मिश्रा बने भाजपा के जिला अध्यक्ष

संजय मिश्रा बने भाजपा के जिला अध्यक्ष

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

किशोरावस्था से ही संघ से जुड़े रहे संजय मिश्र को भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा बलिया जिलाध्यक्ष बनाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इनके नाम की घोषणा के साथ ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि संजय भाजयुमो जिलाध्यक्ष से लेकर भाजपा के जिला महामंत्री व उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वे पार्टी के साथ संघ की गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। उनके नाम की घोषणा भाजपा के जिला कार्यालय पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments