सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
ग्रामसभा सिवानकला में रविवार को समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में बच्चों को कापी-क़लम का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी अरशद हिन्दुस्तानी ने किया। उन्होंने कहा कि “आधी रोटी कम खाएं, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाएं।”
अरशद हिन्दुस्तानी ने बच्चों के अभिभावकों से आह्वान किया कि वे पूर्व व वर्तमान सांसदों और विधायकों से एक समान व निशुल्क शिक्षा की मांग करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही गरीबी मिटेगी और भारत एक सशक्त राष्ट्र बनेगा। बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्होंने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कापी-क़लम पाकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विनोद मानव, राधेश्याम वर्मा, मास्टर राहुल भारती, हरिशंकर राजभर, राधे राजभर, अंकुश, विपिन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…