हफ्ते में फुंके तीन ट्रांसफार्मर महज दो घंटे मिली बिजली

भागलपुर की आधी आबादी अंधेरे में बिजली विभाग बना मूक दर्शक

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भीषण गर्मी से जहां आम जनजीवन बेहाल है, वहीं देवरिया जनपद के भागलपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। बीते एक हफ्ते में क्षेत्र में तीन ट्रांसफार्मर जल चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। फिलहाल, इलाके की आधी आबादी सिर्फ दो घंटे बिजली मिलने पर ही संतोष करने को मजबूर है।

लगातार फूंके ट्रांसफार्मर, नहीं मिला स्थायी समाधान

जानकारी के अनुसार, भागलपुर के कालीचरण घाट पर लगा पहला ट्रांसफार्मर हफ्ते भर पहले जल गया इसके बाद जो ट्रांसफार्मर लगाया गया, वह आधे घंटे में ही फुंक गया। तीसरा ट्रांसफार्मर दो दिन चला और फिर वही हश्र। चौथे ट्रांसफार्मर का इंतजार जारी है, मगर कारणों की जांच तो दूर, विभागीय कर्मचारियों ने आज तक एक स्थायी कदम भी नहीं उठाया।

जनता खुद करा रही ट्रांसफार्मर इंस्टॉलेशन

स्थिति इतनी बदतर है कि स्थानीय लोग चंदा करके जेसीबी और क्रेन की व्यवस्था कर रहे हैं ताकि ट्रांसफार्मर लगवाया जा सके। विभाग केवल ट्रांसफार्मर भेजकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेता है।

बिजली चोरी और साठगांठ का भी आरोप

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है, और जब कभी विभागीय कार्रवाई होती है, तो कुछ “ले-दे” कर मामला शांत करा दिया जाता है। इससे गलत संदेश जा रहा है और जनता का मनोबल गिर रहा है।
बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
गर्मी और अंधेरे की दोहरी मार झेल रहे लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की हालत खराब है। ऊपर से जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा अलग बना हुआ है।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी बनें मूक दर्शक

बुलेट खान उर्फ फिरोज खान, गुलाब जायसवाल, चिंतामणि चौरसिया, मुकेश कुशवाहा, कमलेश, आस मोहम्मद अंसारी, जितेंद्र शर्मा समेत तमाम लोगों ने कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई, मगर नतीजा ढाक के तीन पात। लोग अब सड़क पर उतरने की चेतावनी दे रहे हैं।

सरकारी निर्देश हवा में

सरकार का निर्देश है कि जले ट्रांसफार्मर को तुरंत बदला जाए, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। लोगों को मजबूरी में आत्मनिर्भर बनकर बिजली की व्यवस्था खुद करनी पड़ रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से डॉ. निशांत त्रिपाठी की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…

2 hours ago

गोरखपुर में साल के अंत तक निषेधाज्ञा, डीएम दीपक मीणा ने जारी किया आदेश; जानिए पूरा मामला

जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…

2 hours ago

हौसलों की रोशनी से जगमगाया गोरखपुर! दिव्य दीपावली मेले में दिव्यांगों की कला ने जीता दिल

CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…

2 hours ago

दीपावली पर पटाखा बाजारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एसपी ने किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए देवरिया…

2 hours ago

दिवंगत आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव को पुलिस लाइन में दी गई शोक सलामी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस कार्यालय देवरिया के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात आरक्षी आदित्य राम…

2 hours ago