संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले का एक युवक अयोध्या धाम दर्शन पूजन व नहाने गया था। नहाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से सरयू नदी में डूब जाने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और गांव में कोहराम मच गयाl सभी परिजन अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैंl
मिली जानकारी के अनुसार दुधारा थाना क्षेत्र के पीठिया गांव निवासी राहुल श्रीवास्तव की दो दिन पहले फैजाबाद अपनी ससुराल गए थे। शुक्रवार सुबह 8 बजे यह अयोध्या के सरयू नदी में स्नान के लिए गए हुए थे। अचानक से अनियंत्रित होने के कारण यह गहरे पानी में चले गए। जिसके बाद से इनका कहीं कोई पता नहीं चला।
सूचना मिलने पर अयोध्या पुलिस व गोताखोर की मदद से युवक की तलाश शुरू हुई, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह 10 बजे युवक का शव पुल के किनारे से बरामद हुआ। शव बरामद होने के बाद युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई में लगी हैl
उधर घटना से युवक की मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सरयू नदी में युवक के डूबने की खबर गांव में पहुंची तो लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। गांव से काफी संख्या में लोग अयोध्या के लिए रवाना हो गए।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…