डीएम मोनिका रानी ने लेखपालों व ग्राम सचिवों के साथ की बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त ब्लाक सभागार में लेखापालों व ग्राम पंचायत सचिवों के साथ आयोजित बैठक के दौरान,जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में उपलब्ध नावों का सत्यापन कर उनकी आवश्यक मरम्मत व रंग रोगन का कार्य 15 जून 2023 से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि जहां पर नाव उपलब्ध नहीं है वहां पर बड़ी नावों की व्यवस्था की जाए। क्षेत्र में उपलब्ध नाविकों का भी सत्यापन कर लिया जाए। संभावित बाढ़ के दौरान किसी प्रकार के नशे से दूर रहने वाले नाविकों की सेवाएं ली जाएं।
डीएम ने निर्देश दिया कि अपने क्षेत्रों में स्थित बाढ़ शरणालयों एवं बाढ़ चैकियों की साफ-सफाई के साथ-साथ रंगाई पुताई का कार्य भी समय से पूर्ण कर लिया जाय। बाढ़ शरणालयों व बाढ़ चैकियों के लिए प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ प्रसाधन, पेयजल इत्यादि के भी माकूल बन्दोबस्त किये जाए। डीएम ने क्षेत्रीय कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिया कि अपने पूर्व के अनुभवों के आधार पर भी उपयोगी वस्तुओं एवं सेवाओं की सूची तैयार कर लें ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य पूरी तेज़ी के साथ शुरू किये जा सके। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जहां जल भराव की स्थिति उत्पन्न होती है वहां पर खेतों में लगाये गये कटीले तारों को भी हटवा दिया जाये ताकि नावों के संचालन में बाधा उत्पन्न न हो।
डीएम ने लेखपालों व सचिवों को यह भी निर्देश दिया गत वर्ष बाढ़ के दौरान लगाई गई नावों एवं नाविकों के भुगतान का भी सत्यापन कर लें। जहां पर अभी तक भुगतान न हुआ हो वहां पर भुगतान की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए। डीएम ने लेखपालों व सचिवों को निर्देश दिया कि वर्तमान में संचालित वरासत अभियान, पीएम किसान सम्मान निधि अन्तर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय संतृप्तीकरण अभियान में भी सक्रिय सहयोग प्रदान कर वंचित कृषकों का डाटा अपडेट कराने के साथ-साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे किसानों का ई-केवाईसी भी अपडेट कराया जाय। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में उनके द्वारा ग्रामों के निरीक्षण के दौरान लेखपालों व ग्राम पंचायत सचिवों की कारगुज़ारी की समीक्षा की जाएगी। बेहतर कार्य करने वालों को जहां शाबाशी मिलेगी वहीं खराब कार्य करने वालों दण्डित किया जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

5 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

5 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

9 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

9 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago