सामाजिक समरसता बनाये रखने हेतु शांति सद्भावना मंच की सद्भावना यात्रा

पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास ने झंडी दिखाकर किया रवाना

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकासखंड भलुअनी ग्राम सभा टेकुआ चौराहै से रविवार को शांति सद्भावना मंच के राज्य समन्वयक राम किशोर चौहान के नेतृत्व में देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए दो दिवसीय सद्भावना यात्रा निकाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनंत पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास महाराज व विशिष्ट अतिथि पंडित विनय मिश्रा रहे
इस यात्रा को अनंत पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास महाराज द्वारा हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आञ्जनेय दास ने बताया की राम किशोर चौहान ने अपने व अपने सदस्यों के सहयोग व निरन्तर प्रयास से समाज मे समरसता स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है। जबकि इस यात्रा से शांति सद्भावना मंच द्वारा देश में आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं, और इस प्रयास में सफलता प्राप्त करने में सफल हो, इस शुभ कार्य के लिए मैं राम किशोर चौहान के साथ शांति सद्भावना मंच के लोगो को धन्यवाद देता हूं। वही विनय मिश्रा ने कहा कि शांति सद्भावना मंच का यह प्रयास समाज मे समरसता स्थापित करने में सफलता प्राप्त करेगा।यात्रा का नेतृत्व करते हुए राज्य समन्वयक रामकिशोर चौहान ने कहा कि इस शांति सद्भावना यात्रा का उद्देश्य यह है कि पूरे देश में एकता व अखंडता को बनाये रखना है इस लिए हम सबकी यह यात्रा संत कबीर नगर में स्थित कबीर मठ व अरस्फाकउल्ला खां उद्यान गोरखपुर, गुरु गोरखनाथ मंदिर,से होकर गौतम बुद्ध की परिनिर्वाण स्थल कुशीनगर में समाप्त होगी।इस यात्रा में दयालु, शिवचन्द, भीम कुमार, विशाल, राजेश व शिवानंद सहित आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मुसहर बस्तियों में विशेष कैंप लगाकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा

43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…

31 minutes ago

विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को एलिम्को शिविर में मिलेगा सहायक उपकरणों का लाभ

हाटा और कप्तानगंज में 11 व 12 सितंबर को होगा पहचान एवं मापन शिविर कुशीनगर…

44 minutes ago

कृष्ण की बाल लीलाओं से गोवर्धन पूजा तक भक्ति में डूबे श्रद्धालु

माखन चोरी, कालिय नाग मर्दन और गोवर्धन धारण का सुनाया प्रसंग, जयकारों से गूंजा कथा…

48 minutes ago

दलित बस्ती का मुख्य मार्ग बदहाल

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित…

56 minutes ago

भीषण बारिश में मकान का लेंटर टूटकर गिरा परिवार बाल-बाल बचा

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) गढ़िया रंगीन कस्बे में बुधवार सुबह करीब पांच बजे नईम खान…

1 hour ago

लंबित ऋण मामलों के समाधान को बैंक ने कसी कमर, लोक अदालत की तैयारियों पर मंथन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लोक अदालत के सफल आयोजन तथा बैंक से जुड़े अधिकाधिक लंबित…

1 hour ago