कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएएस) प्रमुख मोहन भागवत उत्तर भारत के पहले ‘स्वर संगम घोष’ शिविर में शिरकत के लिए शनिवार को कानपुर पहुंचे। दो दिवसीय दौरे पर कानपुर पहुंचे भागवत नाना राव पार्क में वाल्मीकि समाज के लोगों को संबोधित भी करेंगे। भागवत नयी दिल्ली से हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस के जरिये कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से उन्हें पंडित दीन दयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय ले जाया गया।
आरएसएस का वार्षिक पांच दिवसीय ‘स्वर संगम घोष’ शिविर कार्यक्रम बृहस्पतिवार को दीन दयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय और वीएसएसडी कॉलेज में शुरू हुआ था। भागवत के कानपुर दौरे के मद्देनजर व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क किया गया है।
बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…
16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…
कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…
मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…
हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…