शोकाकुल परिवार से मिले सदर सांसद रवि किशन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शाहपुर वार्ड के पार्षद चंद्रशेखर सिंह के आवास पर मंगलवार को, सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। दरअसल हाल ही में शाहपुर वार्ड के पार्षद चन्द्रशेखर सिंह के छोटे भाई व पूर्व पार्षद ज्ञानती देवी के पुत्र ओम प्रकाश सिंह की असामयिक मृत्यु हो गई थी। जिसके चलते पूरा परिवार में शोक में डूबा है। मंगलवार की दोपहर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने पार्षद चंद्रशेखर सिंह व पूर्व पार्षद ज्ञानती देवी से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर हर संभव मदद करने व साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने पूर्व पार्षद ज्ञानती देवी से कहा कि, हम सभी आपके पुत्र समान है। निश्चित तौर पर समाज की यह बड़ी क्षति है। विधाता की होनी को कोई टाल नहीं सकता किंतु निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर समय आपके साथ मौजूद हैं।
इस दौरान सदर सांसद ने पार्षद चंद्र शेखर सिंह के साथ बैठकर काफी देर तक हाल-चाल व स्थिति को जाना। किसी भी ज़रूरत पड़ने पर बेहिचक मिलने का आश्वासन दिया। इस दौरान सदर सांसद बेहद भावुक नजर आए।
शोक संवेदना प्रकट करने मे भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी समेत सांसद प्रतिनिधि समरेन्द्र बहादुर सिंह, मण्डल अध्यक्ष शिशिर वर्मा, आईटी सेल संयोजक करन गुप्ता, आनंद अग्रहरि, विशाल श्रीवास्तव, मनोज सिंह, सुशांत सिंह, मयंक सिंह, संजय पाल, रोशन श्रीवास्तव, चंदन जायसवाल आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago