आरएसएस द्वारा धूमधाम से मनाया गया हिंदू नव वर्ष

जैतीपुर/शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जैतीपुर इकाई द्वारा गांव नवादा में हिंदू नववर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संघ के संस्थापक डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिवस पर उन्हें स्मरण किया गया। इसके बाद अमृत वचन, एकल गीत एवं बौद्धिक कार्यक्रम हुए। प्रांत कोषाध्यक्ष मचकेंद्र सिंह नें कहा भारतीय कैलेंडर विश्व की सबसे प्राचीन कालगणना है,भारतीय कैलेंडर को पंचांग नाम से भी जाना जाता है। पूर्णतया खगोल पर आधारित एवं वैज्ञानिक काल गणना है।हिन्दू परंपरा में जीवन के सभी कार्य एवं कार्यक्रम हमारे पंचांग के अनुसार होते हैं, जीवन से लेकर मरण तक एवं सभी शुभ अवसर मुहूर्त हों या वैवाहिक कार्यक्रम, पंचांग की तिथियों के अनुसार ही मनाए जाते हैं। उन्होंने स्वयं सेवकों को अनुशासन में रहते हुए समाज तथा राष्ट्र के लिए अपना योगदान देने को कहा।कार्यक्रम में आकाश सिंह, अमित ,शौर्य ,मुनेश,विकास,सौरभ, अनमोल,हार्दिक,कालू,आदि स्वयं सेवक मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चुनौती? पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का साथ, जानें मेष से…

2 hours ago

पहली शादी छिपाने से लेकर खेत-जेवर बेचने तक के आरोप, परेशान महिला ने थाने के बाहर उठाया बड़ा कदम

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के मुख्य गेट पर बुधवार…

3 hours ago

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता

नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…

4 hours ago

बाढ़ में राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…

4 hours ago

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

4 hours ago