Categories: बहराइच

हिंदी के प्रचार प्रसार में भारतीय रेल की भूमिका

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं वरिष्ठ आंकड़ा व संसाधन प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी नवनीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में चल रहे राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार 20 सितम्बर,2023 को 16:00 बजे से, भारतेंदु सभाकक्ष में रेल कर्मचारियों के लिए “भारत पर G-20 का सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव ” अथवा “हिन्दी के प्रचार-प्रसार में भारतीय रेल की भूमिका विषयक हिंदी वाक् प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के विभिन्न विभागों एवं विभिन्न स्टेशनों पर कार्यरत कुल 23 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा,सहायक मंडल वित्त प्रबन्धक एस आर के मिश्रा एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रशान्त कुमार का समावेश था । इस वाक् प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – प्रगति कुमारी/ टीसीएम /वाराणसी,द्वितीय स्थान – नीरू अवस्थी/कार्यालय अधीक्षक/ कार्मिक ,तृतीय स्थान – धीरज पाण्डेय/ हेल्पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर/ समाडि/ छपरा को प्राप्त हुआ, जबकि सांत्वना पुरस्कार शिवानी सिंह/वरिष्ठ लिपिक/कार्मिक विभाग एवं सुरेंद्र यादव/कनिष्ठ लिपिक परिचालन को प्राप्त हुआ ।
इस अवसर पर कनिष्ठ अनुवादक अजय कुमार सिंह, वरीष्ठ अनुवादक पूनम त्रिपाठी एवं ममता यादव समेत रेलवे कर्मचारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रतियोगिता का कुशल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा द्वारा किया गया ।
उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर्ताओं के साथ दो प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में क्रमश: रुपये 1000/-,800/- 600/- एवं 500/- के पुरस्कार मंडल रेल प्रबंधक द्वारा 22.09.2023 को राजभाषा सप्ताह के समापन समारोह में प्रदान किया जाएगा।

rkp@newsdesk

Recent Posts

लोकतंत्र में राजनीति: समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम या सत्ता का खेल?

लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…

15 minutes ago

सुबह-सुबह पुलिस का विशेष अभियान, संदिग्धों की चेकिंग से लेकर छात्राओं की जागरूकता तक

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को सुरक्षा…

2 hours ago

माता रेणुका से लेकर कर्ण के श्राप तक, परशुराम के जीवन के ये प्रसंग हैं अद्भुत

परशुराम अंश: जन्म से चिरंजीवी होने तक की अद्भुत पौराणिक गाथा लेखक: पंडित सुधीर तिवारी…

3 hours ago

बंगाल की खाड़ी का असर: झारखंड में दो दिन बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

बदला मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात रांची (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

मुजफ्फरपुर में सनसनी: सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, पटना से पहुंची FSL टीम

झाड़ियों से मिला सुरक्षा गार्ड का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर (राष्ट्र…

3 hours ago

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई के बीच बुलडोजर एक्शन, डीएम ने साफ किया पूरा मामला

लखीमपुर खीरी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही क्षेत्र में…

3 hours ago