Categories: बहराइच

कलेक्टर बिटिया प्रोग्राम के तहत कोचिंग प्राप्त कर रही बालिकाओं से सीडीओ ने की भेंट

बैटरी ऑपरेटेड स्प्रे मशीन का किया अवलोकन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने शिवा एग्रो कृषक उत्पादक संगठन के तत्वावधान में ,संचालित ध्येय आईएएस फाउण्डेशन अन्तर्गत कलेक्टर बिटिया प्रोग्राम के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवाओं हेतु निशुल्क कोचिंग प्राप्त कर रही बालिकाओं से मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने भेंट कर उन्हें सफलता के टिप्स देते हुए कहा कि अपने लिए बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम से मुंह न मोड़ने की सलाह दी।
इसके उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी ने डीडी एग्री टी.पी. शाही व जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय के साथ बीएमजीएफ समर्थित टेक्निकल स्पोर्ट यूनिट (टीएसयू), कृषि विभाग बहराइच द्वारा नियो फार्म टेक्नोलॉजी से निर्मित बैटरी ऑपरेटेड स्प्रे मशीन के प्रदर्शन का अवलोकन करते हुए इसे कृषकों के लिए उपयोगी बताते हुए सम्बन्धित को निर्देश दिया कि जिले के विकास खण्डों पर प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को स्प्रे मशीन की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की जाय।
टेक्निकल सर्पोट यूनिट के सलहकार अरविन्द मिश्रा ने बताया कि एफपीओ इस तकनीकी को अपनाकर कम समय में अधिक फसलों पर छिड़काव कर सकते है। उन्होनें बताया कि यह तकनीकी महिलाओं के लिए आसान होगा इसको चलाना उपयोगी सिद्ध होगा, इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर उदय शंकर सिंह, कैसरगंज शिशिर कुमार वर्मा, प्राविधिक सहायक कृषि प्रदीप कुमार तथा कई प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

लोकतंत्र में राजनीति: समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम या सत्ता का खेल?

लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…

14 minutes ago

सुबह-सुबह पुलिस का विशेष अभियान, संदिग्धों की चेकिंग से लेकर छात्राओं की जागरूकता तक

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को सुरक्षा…

2 hours ago

माता रेणुका से लेकर कर्ण के श्राप तक, परशुराम के जीवन के ये प्रसंग हैं अद्भुत

परशुराम अंश: जन्म से चिरंजीवी होने तक की अद्भुत पौराणिक गाथा लेखक: पंडित सुधीर तिवारी…

3 hours ago

बंगाल की खाड़ी का असर: झारखंड में दो दिन बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

बदला मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात रांची (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

मुजफ्फरपुर में सनसनी: सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, पटना से पहुंची FSL टीम

झाड़ियों से मिला सुरक्षा गार्ड का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर (राष्ट्र…

3 hours ago

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई के बीच बुलडोजर एक्शन, डीएम ने साफ किया पूरा मामला

लखीमपुर खीरी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही क्षेत्र में…

3 hours ago