नदियों के बढ़ते जलस्तर ने उड़ाई लोगों की नींद

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में विगत कई दिनों से हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। नदी का पानी अनेक स्थानों पर तटबंधों से सटकर बह रहा है साथ ही कटान भी हो रही है। जिससे तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। जिले में राप्ती का जलस्तर लाल निशान से मात्र 65 सेमी नीचे था।
गत दिनों तक हुई बारिश से जिले के मेंहदावल क्षेत्र से बहने वाली राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के बेलौली, थरौली, बढ़या ठाठर, तिवारीपुर, विशुनपुर, नौगो, करमैनी आदि गांवों से सटकर बह रही नदी खैरा मंदिर, नौगो व तिवारीपुर में कटान भी कर रही है।
वही दूसरी ओर धनघटा क्षेत्र से सरयू नदी का जलस्तर भी तेजी के साथ बढ़ते हुए बिडहरघाट पर 79 मीटर के आस-पास तक पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से मांझा के गांव बाढ़ से घिरने लगे हैं। यहाँ भी नदी कटान भी कर रही है।
नदी व एमबीडी बांध के बीच धनघटा तहसील क्षेत्र के 22 गांव बसे हैं। नदी का पानी जब अपना दायरा बढ़ाता है तो गायघाट दक्षिणी, ढोलबजा, गुनवतिया, चकदहा, सरैया, खरैया, सियरकला, दौलतपुर, कंचनपुर, आगापुर, पटौवा समेत 22 गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। विगत वर्ष नदी के कटान से गायघाट दक्षिणी गांव के 34 परिवार बेघर हो गए थे। इस वर्ष भी अबतक 9 लोगों के घर नदी की धारा में विलीन हो चुके हैं। बेघर लोग रहने के लिए जमीन नहीं पा सके हैं। इलाके लोगों का कहना है कि पिछले माह आई बाढ़ से बढ़ी मुश्किल दूर भी नहीं हो पाई थी कि नदी का पानी फिर बढ़ने लगा है। नदी ने कटान भी तेज कर दी है। इसी तरह पानी दो दिन और बढ़ा तो गांव में बाढ़ का पानी घुस जाएगा।
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सतीश चंद्र ने का कहना है कि 24 घंटे में घाघरा नदी 60 सेंटीमीटर बढ़ी है, लेकिन किसी भी तरह का खतरा नहीं है। बाढ़ से बचाव के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। बांध पूरी तरह से सुरक्षित है।
इसी तरह से जिले बहने वाली आमी,

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पीओजेके में विरोध-प्रदर्शन और हिंसा के बाद बढ़ी सतर्कता, एलओसी पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मेंढर/पुंछ (राष्ट्र की परम्परा)। पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर तथा नियंत्रण रेखा…

8 minutes ago

शाहजहांपुर: डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग सप्ताह का किया शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का दिया संदेश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 के अंतर्गत सोमवार को शहीद संग्रहालय परिसर…

10 minutes ago

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

18 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

18 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

22 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

22 hours ago