पीएम मोदी ने गुजरात के मोढेरा को 24 घंटे बिजली आपूर्ति वाला गांव घोषित किया, कहा- जनता ने मेरी जाति को देखे बिना मुझे चुनाव जिताए हैं

मोढेरा (गुजरात)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित मोढेरा को सातों दिन 24 घंटे सौर ऊर्जा आपूर्ति वाला गांव घोषित किया। इसके बाद यहां आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मोढेरा को सूर्य मंदिर के लिए जाना जाता था और अब इसे सौर ऊर्जा आपूर्ति के लिए भी जाना जाएगा। यहां जारी सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक मोढेरा देश का पहला गांव है जहां पर 24 घंटे सौर ऊर्जा की आपूर्ति हो रही है और यह बिजली यहां के 1300 आवासों और सरकारी कार्यालयों पर लगे सोलर पैनल से उत्पादित हो रही है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि गुजरात की जनता उन्हें पिछले दो दशकों से आशीर्वाद देती रही है और उनकी जाति को देखे बिना उन्हें वोट देती आयी है। रविवार को तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने महेसाना जिले में स्थित मोढेरा को सातों दिन 24 घंटे सौर ऊर्जा आपूर्ति वाला गांव घोषित किया। मोदी ने यहां आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘गुजरात की जनता मेरी जाति, मेरी राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखे बिना पिछले दो दशक से मुझे अपना आशीर्वाद देती आई है।’’प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। यह चुनाव बेहद अहम हैं क्योंकि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में सत्ता बरकरार रखना चाहती है, जबकि कांग्रेस राज्य में पिछले 27 साल से सत्ता से बाहर रहने के चलते विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने की उम्मीद लगाए है। अपने गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 14,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

7 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

7 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

7 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

8 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

8 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

19 hours ago