संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला विवाहिता का शव

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नं 10 अहिल्याबाई नगर मे एक मकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस।
नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नं 10 अहिल्याबाई नगर निवासी शिवचरन गुप्ता की पुत्रवधू गुड़िया पत्नी हरिद्वार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला। मृतका की उम्र लगभग 28 वर्ष है मृतका की सास ने बताया कि हमारा लड़का हरिद्वार चेन्नई में मजदूरी करता है हमारी बहू अपने 6 साल के लड़के अंकुश के साथ अकेले इस घर मे रहती थी । हम दूसरे मकान में रहते है आज सुबह जब हम अपनी बहू से मिलने गए तो उसे मृत अवस्था में देखा।
. पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच गयी।पुलिस शव को कब्जे मे कर पीएम के लिए भेज दिया।मृतका के मायके वालो को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच फूट फूट कर रोने लगे।मृतका के पिता रामकेवल पुत्र तीरथ निवासी गोपीपुर थाना महराजगंज सदर निवासी ने बताया कि लगभग 8 वर्ष पहले हमने अपने पुत्री की शादी हरिद्वार से की थी इनकी पहली पत्नी के मृत्यु के बाद हमारी पुत्री हरिद्वार की दूसरी पत्नी थी। राम केवल ससुराल वालों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया यह हत्या हैं या आत्महत्या इसके लिए पुलिस ने महराजगंज से फारेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कर रही हैं।घटना स्थल पर शांति व्यवस्था के लिए एस आई अमित राय व एस आई गजेंद्र प्रताप सिंह के साथ पुलिस टीम मौजूद रहें।इस संबंध मे थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी l

rkpnews@desk

Recent Posts

अनुच्छेद 21 की व्यापक व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज कीं

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक रुख: जनसुरक्षा बनाम पशु अधिकार बहस में नया…

21 hours ago

पंचायत चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, प्रधान संगठन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच प्रधान संगठन आक्रोशित, लखनऊ महासम्मेलन में जाने से…

1 day ago

पुराने कलेक्ट्रेट में एसी आउटडोर चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

रात्रि ड्यूटी न होने से हुई घटना, CRO कोर्ट परिसर में बढ़ी चिंता गोरखपुर(राष्ट्र की…

1 day ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज

ब्लॉक सभागारों में आयोजित हुआ जागरूकता कैंप संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के…

1 day ago

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत…

1 day ago

बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में हुआ प्रसाद वितरण

हनुमानगढ़ी मंदिर पर बड़े मंगलवार के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने…

1 day ago