घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

जमीन की पैमाइश के लिए 5000 रुपए मांगे, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घोसी तहसील में एक राजस्व निरीक्षक को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजस्व निरीक्षक रमेन्द्र पांडे को एंटी करप्शन टीम ने 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। घटना रामपुर धनौली क्षेत्र की है। धनौली निवासी उदयभान राय ने अपनी जमीन की पैमाइश के लिए राजस्व निरीक्षक से संपर्क किया था। राजस्व निरीक्षक ने इस काम के लिए 5000 रुपये की मांग की। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन आजमगढ़ इकाई से की। निरीक्षक आनंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। राजस्व निरीक्षक को पैसे लेते ही टीम ने पकड़ लिया। आरोपी राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना से तहसील में हड़कंप मच गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago