फीस गमन के आरोप में रिटायर्ड प्रधानाचार्य व सहायक लिपिक गिरफ्तार

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
हर्ष चंद्र इंटर कॉलेज बरहज के पूर्व प्रधानाचार्य महेश्वर पाण्डेय पुत्र भान चंन्द्र पाण्डेय, खेमादेई, थाना लार जनपद देवरिया निवासी एवं सहायक लिपिक अशोक सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह, ग्राम बेलडाढ़, थाना बरहज जनपद देवरिया निवासी के ऊपर फीस गनम करने का आरोप लगाया लगा था। बताया जा रहा है कि, दोनों लोग मिलकर 2018 से 2020 तक कि कॉलेज की फीस गमन कर लिए थे ।
जिसकी शिकायत प्रधानाचार्य एवं विभाग के अन्य कर्मचारियों द्वारा लगातार किया जा रहा था, लेकिन आरोपी प्रधानाचार्य एवं सहायक लिपिक फीस का ब्यौरा देने में असमर्थ रहे।
इसको लेकर विद्यालय प्रशासन के लोगो द्वारा, कार्रवाई के लिए बरहज थाने में मामला दर्ज कराया गया था।जिसपर बरहज पुलिस द्वारा हिरासत में लगातार लेकर, इन दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी, लेकिन पुलिस को भी इन लोगो ने सही जबाब नही दिया।
जिसपर बरहज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 409 एवं 120 बी के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक बरहज जयशंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी प्रधानाचार्य 31 मार्च 2022 को रिटायर हो गए हैं तथा सहायक लिपिक आज भी विद्यालय में कार्यरत हैं, दोनों लोगों के ऊपर फिस गमन का आरोप था,और दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

3 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

4 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

4 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

4 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

4 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

4 hours ago