नाली विवाद में सेवानिवृत्त सिपाही की मारपीट कर हत्या

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी गांव के लड़िया पुरवा में नाली के विवाद को लेकर, सेवानिवृत्त सिपाही को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमीन हरखोरी गांव के लड़िया पुरवा निवासी सेवानिवृत्त सिपाही नरसिंह यादव (65) सोमवार को अपने घर के सामने नाली की सफाई कर रहे थे । नाली सफाई के दौरान उनके पट्टीदार बलजीत यादव से कहा सुनी हो गई, मामला बढ़ता देख लोगों ने हस्तक्षेप किया जिसके बाद दोंनो पक्ष शांत हो गए। आरोप है कि रात करीब 10 बजे बालजीत व उनके बेटों ने मिलकर सेवानिवृत्त सिपाही नरसिंग यादव को लाठी डंडे से जमकर पीटा । जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल नरसिंह यादव को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सेवानिवृत्त सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

14 minutes ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

28 minutes ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

34 minutes ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

41 minutes ago

अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अवैध खनन के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए…

47 minutes ago

जनजातीय गौरव दिवस पर याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष को किया नमन

छात्रावास मड़या और कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में आयोजित हुए कार्यक्रम, प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ…

51 minutes ago