धान क्रय केन्द्र न होने से किसानो को हो रही परेशानी – विजय रावत
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार को सपा प्रतिनिधी मंडल सपा नेता विजय रावत व प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश यादव, ग्राम प्रधान सजय यादव, ग्राम प्रधान राजेन्द्र यादव व पूर्व ग्राम प्रधान राजा राम के नेतृत्व में, एस डी एम बरहज से मुलाकात कर बरहज नगर मे धान क्रय केन्द्र खोलने की माँग को लेकर ज़िलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की पहले बरहज नगर मे एक धान क्रय केन्द्र होता था, जिससे अग़ल बग़ल के पाँच किलो मीटर के लोग आकरअपना धान आसानी से क्रय केन्द्रों पर दे दिया करते थे। लेकिन उस क्रय केन्द्र को बन्द कर गड़ेर से जोड़ दिया गया जिससे किसानो को अपना धान क्रय केन्द्रों पर देने में दिक्कत का सामना पड रहा है, इस लिए हमारी माँग है की किसानो की समस्या को देखते हुए तत्काल प्रभाव से बरहज नगर मे धान क्रय केन्द्र खोला जाए जिससे किसानो को किसी प्रकार से दिक्कतो का सामना न करना पड़े। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश यादव, ग्राम प्रधान सजय यादव, ग्राम प्रधान राजेन्द्र यादव, पूर्व ग्राम प्रधान राजाराम, विकास विश्वक्रमा, अरून कुमार, विपिन सिह, सुरेश राजभर, मनिष कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।
ब्यूटी एवं फैशन | लेखिका: रंजना अगर आप भी इस बार नवरात्रि में गरबा नाइट…
लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय बदलते मौसम का असर हमारी त्वचा और बालों पर साफ दिखाई…
सत्ता की सियासत, बयानबाजी और लोकतंत्र के दोहरे मापदंड पर तीखा व्यंग्य किसने किसको क्या…
वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…
आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का…