समसामयिक परिवेश में भारतीय नौसेना की जिम्मेदारियां एवं चुनौतियाँ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग में बुधवार को नौ सेना दिवस पर “ समसामयिक परिवेश में भारतीय नौसेना: जिम्मेदारियां एवं चुनौतियाँ ” विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विशिष्ट व्याख्यान के मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिकुलपति, पूर्व संकायाध्यायक्ष, विज्ञान संकाय एवं पूर्व अध्यक्ष रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग प्रो. हरी सरन रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी देश में नौसेना के महत्व के लिए उसकी भौगोलिक स्थिति जिम्मेदार है जैसे भौगोलिक विस्तार, भौगोलिक स्थिति एवं सामुद्रिक विस्तार आदि। हमारे देश की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां नौसेना सहायक की भूमिका में रही है। भारत नौसेना के क्षेत्र में प्रारंभ से ही काफी अग्रणी देश रहा है परंतु औद्योगिक काल में तकनीकि विकास और इस्पात के जहाजों के विकास में हम पीछे रह गए परंतु वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में भारत एक क्षेत्रीय नौसैनिक शक्ति के रूप अपने को देख रहा है और उसका कार्य क्षेत्र विस्तृत हो गया है। इसलिए भारत को अपने नौसैनिक क्षमता में वृद्धि करने की आवश्यकता है। भारत इस दिशा में लगातार अग्रसर भी है जैसे- फ्रांस से 6 स्कॉर्पियन क्लास पनडुब्बी की खरीद, पी 8 विमानों की संख्या बढ़ाकर 22 करना तथा 6 नए नाभिकीय पनडुब्बियों का निर्माण ( इसमे से 2 पनडुब्बियां 2036 तक तैयार हो जाएंगी) आदि।
उन्होंने आगे कहा कि भारत 2040 तक एक ट्रू ब्लू वाटर नेवी वाला देश बन जाएगा और इसके लिए एक नेवल थियेटर कमांड की स्थापना करके एलएसटी क्षमता प्राप्त करने की आवश्यकता है और इसके लिए नेट सेंट्रिक ऑपरेशनल कैपेबिलिटी प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि इससे निर्णय निर्माण क्षमता और कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम में वृद्धि होगी और इसके लिए ए2एडी ( एंटी एक्सेस /एरिया डेनियल )पर ध्यान केंद्रित करना होगा और इसके लिए यूएसवीएस के साथ- साथ यूएसवीएस (अनमैन्ड अंडरवाटर व्हीकल) का विकास करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह ने भारतीय नौसेना के महत्व, चुनौतियां एवं हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में नौसैनिक कूटनीति के विकास पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. श्रीनिवास मणि त्रिपाठी और संचालन विभाग की सहायक आचार्य डॉ. आरती यादव ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश चन्द्र पाण्डेय, डॉ. अभिषेक सिंह, विभाग के शोध छात्र छात्राएं एवं परास्नातक तथा स्नातक सभी छात्र उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

15 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

16 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

16 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago