बच्चों को बैड टच और गुड टच के बारे में बताना बेहद जरुरी- एडीजे

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलते परिवेश में यह बेहद आवश्यक है कि बच्चे की सुरक्षा को लेकर हम अलर्ट रहें। बच्चे को पहले से ही गुड टच और बैड टच के प्रति सावधान करना चाहिए। यह बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कही। वह बुधवार को जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में द माइंडस्केप एकेडमी, नेहिया खुर्द-बुजुर्ग, खलीलाबाद में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कुछ घटनाओं में मासूम कुछ समझ नही पाते कि उनके साथ क्या हो रहा है। बच्चे की दिनचर्या का भी अभिभावक को जरुर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम के बारे में विस्तार से बताते हुए मोबाइल का कम से कम उपयोग करने की बात कही।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य जन-जन तक विधिक सेवा मुहैया कराना है। उन्होंने मेडियेशन, लोक अदालत के विषय में जानकारी दिया। उन्होंने असहाय व निर्धन व्यक्तियों को न्याय से संबंधित मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय के प्रबंधक श्रवण कुमार अग्रहरि ने उपस्थित आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मैनेजिंग डायरेक्टर मंजू गुप्ता, कोऑर्डिनेटर संजय कुमार तथा अभिनव मिश्रा, संदीप यादव, संतोष मिश्रा, प्रिया यादव, अपराजिता सिंह, मानसा, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार शहंशाह, फैजी सहित प्राधिकरण के शैलेन्द्र कुमार व वीरेंद्र कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

18 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago