महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। एनएच 730 एस से होकर बाईपास के लिए अधिग्रहित 6 किमी भूमि का मामला अब तूल पकड़ने लगा है क्योंकि एटलस कंस्ट्रक्शन लि0 ने बाईपास निर्माण में गति दे दी है। करीब आधा दर्जन किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि बाईपास के लिए अधिग्रहित भूमि का सीमांकन पहले हो चुका है। लेखपाल के पैमाइश के उपरांत किसानों को धन भी अवमुक्त करा दिया गया है लेकिन निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर किसानों की अधिक जमीन कब्जा की जा रही है। शिकायतकर्ता शिवनंदन पुत्र बृजलाल ने बताया कि गाटा सं 1090 में से उसके हिस्से की 11 डिसमिल भूमि का मुवावजा उन्हें मिला है जबकि मौके से करीब 14 डिसमिल जमीन ली जा रही है ऐसे में करीब 03 डिसमिल जमीन का मुआवजा उन्हें नही मिला है। जिलाधिकारी से उनके हिस्से की अधिग्रहित भूमि का पैमाइश कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
हल्का लेखपाल जनार्दन प्रजापति ने बताया कि चकबन्दी के नक्शे के अनुसार गाटा संख्या सटीक नही बैठ रहा है जबकि बाईपास नक्शे के ऊपर खिंच दिया गया है। जल्दी ही पैमाइश कर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…