बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी/ अध्यक्ष इंडियन रेड क्रास सोसाइटी बलिया के निर्देशानुसार व चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में इंडियन रेड क्रास सोसाइटी बलिया की टीम ने, चांद दियर में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित किया।
इस दौरान रेड क्रास टीम ने प्रभावित लोगों को नाव के सहारे पानी में जलमग्न उनके दरवाजे तक पहुंच कर तिरपाल व बेड के साथ साथ मुख्य चिकित्साधिकारी / उपाध्यक्ष रेड क्रास के निर्देश से संक्रामक बीमारियों से बचने हेतु आवश्यक दवाई भी वितरित किया।
डीएसओ संरक्षक सदस्य रेड क्रास डॉ अभिषेक मिश्रा ने कहा की रेड क्रास सोसायटी जरूरतमंद लोगों के हर सुख दुख में सहारा बन कर खड़ी रहती है तथा वर्तमान समय में बाढ़ की भयानक विभीषिका के बीच हम सभी मानव धर्म का निर्वाहन करते हुए लोगों के मदद हेतु कार्य कर रहे हैं। संरक्षक सदस्य सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा की रेड क्रास पीड़ित व असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का पुण्य कार्य हमेशा से करती आ रही है ।
चैयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने इस दौरान कहा की रेड क्रास मानव सेवा के अपने मूल स्वभाव के अनुरूप ही बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर रही है उन्होंने साथ ही जनपद के सभी सक्षम लोगों और संस्थाओं को भी प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपील किया ।
मुख्य रूप से चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता,संरक्षक सदस्य डॉ अभिषेक मिश्रा,सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा,फार्मासिस्ट शैलेंद्र पाण्डेय,आजीवन सदस्य नंदिनी,नायब तहसीलदार रोशन सिंह, ओमकार सिंह,पंकज कुमार, जितेंद्र सिंह,जयशंक सिंह, इत्यादि उपस्थित रहे।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…