वेटरन्स का मेल मिलाप

आजकल ज़ूम मीटिंग में मिलकर,
हम वेटरन्स के चेहरे खिल जाते हैं,
बातें ज़्यादा भले नहीं कर पायें हम,
कुशल क्षेम तो सबकी जान जाते हैं।

कुछ ले न पायें या दे न पायें, मित्रों
के साथ अपना समय बिता पाते हैं,
शेष जीवन अब हमारा बोनस में है,
मिल कर इसे ख़ुशनुमा बना लेते हैं।

हम सब वेटेरंस को मिलकर थोड़ा
बहुत हँस बोल भी लेना चाहिये,
हममें से जिसकी हँसी ज़िन्दा है,
उन सबकी हस्ती अभी ज़िन्दा है।

वरना ज़्यादा सीरीयस लोग तो,
शायद अस्पताल में ही मिलते हैं,
जहाँ पहुँचकर वापस आकर शायद
हमारी आयु के कोई ही जी पाते हैं।

अच्छे लोगों के सत्संग से हमको
हमेशा हमें संजीवनी मिलती है,
हवा जब भी फूलों से गुजरती है,
वह ख़ुशबू से महकने लगती है।

बीत जाता है जीवन सारा यह जानने
में कि हमें वास्तव में जानना क्या है,
हमें तो यह तक नहीं मालूम होता कि,
जो पास में है, उसका करना क्या है।

जो कुछ बातें ख़ासतौर से हम लोग
मिलकर सबसे मीटिंग में बतलाते हैं,
कभी कभी एक डेढ़ घंटे में ही जीवन
की सच्चाई एवं मूल्य समझ पाते हैं।

वरचुअली मिलकर यह पता चलता है,
मेलमिलाप की घड़ी भाग्य से मिली है,
इन घड़ियों को अभिशाप नहीं समझें,
आदित्य ये वरदान जैसी मिलती हैं।

डा. कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’ ‘विद्यावाचस्पति’
लखनऊ

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

5 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

5 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 day ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

1 day ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

1 day ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

2 days ago