आशिक निकला माशूक का कातिल

आशिक ने सालार मूवी देखकर बनाया था हत्या करने वाला औजार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र में जगन्नाथपुर गांव में नहर किनारे अज्ञात महिला की सिर कटी लाश का खुलासा पुलिस ने किया है। शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने ही शादीशुदा प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी इसके बाद भी शव को अलग और सर को लगभग दो किलोमीटर दूर फेंक दिया था जिसपर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को मथुरा पुल के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चमरपुरवा गांव निवासी अमीना उर्म लगभग 26 वर्षीय का शव जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर में नहर के निकट झाड़ियों में मिला था। महिला की पहचान शुक्रवार रात को उसकी सास ने की थी जिसपर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देशन में हत्या के खुलासे के लिए कोतवाली, एसओजी और सर्विलांस टीम को घटना के खुलासे के लिये लगाया गया।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान श्रावस्ती जिले के हरत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी आसिफ रजा उर्फ फैजान पुत्र मुजफ्फर अली का लोकेशन मौके पर मिला। साथ ही उसके रविवार को नेपाल भागने की सूचना मिली जिस पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी दिवाकर तिवारी की टीम ने मथुरा पुल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में उसने बताया कि वह मृतक युवती से प्यार करता था और नवाबगंज में मृतका अपने पिता के मकान में अक्सर रहती थी। वहीं पर वह बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। लेकिन युवती ने उससे शादी का दबाव बनाया। जिस पर वह बाइक से लेकर उसे नहर के निकट जंगल में ले गया और इसके बाद उसकी गला काटकर हत्या कर दी फिर सिर को दो किलोमीटर दूर फेंक दिया। क्षेत्राधिकारी प्रदुम्न सिंह ने बताया कि कटा सिर बरामद किया गया और इसके बाद नवाबगंज आवास से कपड़ा, बाइक और हत्या में प्रयुक्त बोगदा बरामद किया गया। बाइक से बैठा कर आरोपी युवती को घटना स्थल ले गया था। बाइक और अन्य सामान को सीज कर दिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि अभियुक्त आसिफ रजा उर्फ फैजान और युवती एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन प्रेमिका द्वारा शादी का दबाव बनाया गया। जिस पर उसने हत्या की ठान ली और सालार मूवी देखने के बाद छह मार्च को घर से ले गया और खुद के बनाएं बोगदे से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

4 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

4 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 day ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

1 day ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

1 day ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

2 days ago