दरवाजे पर धमकी भरा पत्र फेंकने वाले अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

भाजपा नेता की शिकायत पर सोनौली पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सोनौली कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बीते 21 फरवरी को प्रयागराज में स्नान कर रही महिलाओं पर अपने फेसबुक अकाउंट से धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के आशय से अश्लील व धर्म विरोधी भाषा का शार्ट विडियो पोस्ट किया गया था। जिसका संज्ञान लेते हुए गिरजा शंकर पाण्डेय ने व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस से लिखित शिकायत किया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही किया था। मुकदमा दर्ज होने के एक सप्ताह बाद बीते 27 फरवरी को शिकायत कर्ता के घर के बाहर रात में किसी अज्ञात ने मुकदमा दर्ज कराए जाने से सम्बंधित एक धमकी भरा पत्र फेंका गया था। जिसकी लिखित शिकायत गिरजा शंकर पाण्डेय ने कोतवाली पुलिस से किया जिसे संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष सोनौली अंकित सिंह ने बताया कि गिरजा शंकर की तहरीर पर धमकी भरे पत्र के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

4 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

4 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 day ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

1 day ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

1 day ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

2 days ago