Categories: कविता

रावण को श्राप-अभिशाप

रावण पराक्रमी, बुद्धिमान व ज्ञानी था,
पर मारा गया श्री राम के हाथों था,
“विनाश काले विपरीत बुद्धि” का
नारी से बार बार अभिशाप मिला था।

वेदवती महा तपस्विनी से दुर्व्यवहार
किया था उनके पूर्व जन्म में रावण ने,
नारी के कारण तेरा वध होगा श्राप
दिया हो कुपित तपस्विनी वेदवती ने।

श्रीहरिविष्णु वरण वृत की पूर्ति हेतु
तपस्विनी ने सीता का अवतार लिया,
श्रीराम की भार्या बन रावण विनाश
करवा कर पूर्वजन्म प्रतिकार लिया।

स्वर्ग विजय पाने की ख़ातिर रावण
ने इन्द्रलोक पर धावा बोल दिया,
नलकुबेर की पत्नी अप्सरा रम्भा पर
मोहित हो उस से भी दुर्व्यवहार किया।

कुबेरपुत्र नलकुबेर ने रावण को तब
श्राप दिया, परस्त्री के स्पर्श मात्र से
तेरा शरीर सौ टुकड़ों में बँट जायेगा,
नारी के कारण तेरा विनाश होगा।

रावण ने भगिनी सूर्पणखा के पति
विद्युतज्वह का वध कर डाला था,
मन ही मन में सूर्पणखा ने भी रावण
के विनाश का श्राप उसे दे डाला था।

रावण ने पत्नी मंदोदरी की भगिनी से
भी ऐसा ही दुर्व्यवहार किया व नारी
श्राप उसके विनाश का कारण था,
राम के वाणों से उसका वध तय था।

अयोध्या नरेश अनरण्य का द्वंद्वयुद्ध
में अपमान व इक्ष्वाकु वंश का रावण
ने उपहास किया, अनरण्य के श्राप से
उस वंश के राम ने रावण नाश किया।

शिवजी के गण नंदी का कैलाश में
रावण ने वानर मुख कह व्यंग्य किया,
वानर के द्वारा तेरा विनाश होगा, नंदी
ने क्रोधित हो रावण को श्राप दिया।

अहंकार में मदमस्त लंकापति रावण
अपनी सुमति दुर्मति कर बैठा था,
यह सभी वृत्तांत हैं जिनके श्राप वश
रावण कामवश मतिभ्रष्ट हुआ था।

“विनाश काले, विपरीत बुद्धि” से
रावण ने अपनी मृत्युवरण किया था,
कदाचित स्वर्ग धाम प्राप्त करना उस
के जीवन का उद्देश्य बन चुका था।

आदित्य जाको प्रभु दारुण दुःख देहीं।
ताकी मति पहिलेहि हरि लेहीं ॥

सुर रंजन मंजन महि भारा।
जौं भगवंत लीन्ह अवतारा॥

तौ मैं जाई बैर हठि करिहौं।
प्रभु सर प्राण तज़े भव तरिहौं॥

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
Karan Pandey

Recent Posts

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

3 minutes ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

10 minutes ago

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

6 hours ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

7 hours ago

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

11 hours ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

12 hours ago