आत्मरक्षा हेतु दंड,यष्टि,समता, आचार्य पद्धति, योगचाप का लिया प्रशिक्षण
पुष्प वर्षा कर नगरवासियों ने किया स्वागत
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मातृ शाखा राष्ट्र सेविका समिति द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का पुष्पवर्षा कर नगरवासियों ने स्वागत किया। पथ संचलन में शामिल होने के लिए राष्ट्र सेविका समिति का एकत्रीकरण सावित्री वाटिका मैरिज लॉन में हुआ और एकत्रीकरण स्थल सावित्री वाटिका मैरिज लॉन में प्रार्थना उपरान्त पथ संचलन प्रारंभ हुआ जो शहर के मुख्य मार्गों इंदिरा स्टेडियम ,गुरु नानक चौक, छोटी बाजार, घंटाघर, पीपल तिराहा, डीएम तिराहा, पानी टंकी होते हुए पुनः सावित्री वाटिका मैरिज लाइन में पहुंचा। यहां भारत माता की आरती के पश्चात पथ संचलन का समापन हुआ। पथ संचलन में देश भावना की प्रेरणा से ओत प्रोत श्वेत वस्त्र में गुलाबी किनारे वाले परिधान में महिलाएं भारत माता की जय और वन्दे मातरम के जयघोष गुंजायमान कर रही थीं। राष्ट्र रक्षार्थ निकली महिलाओं की टोलियों का पथ संचलन राष्ट्र प्रेम की गवाही दे रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे सीमा सुरक्षा को कदमताल कर रही हों। ज्ञातव्य हो कि राष्ट्र सेविका समिति का प्रशिक्षण शिविर विगत 21 मार्च से शकुन्तला मेमोरियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट चिलवरिया में चल रहा है। इस शिविर का विराम 27 मार्च को होगा। प्रशिक्षण के क्रम में ही 26 मार्च को पथ संचलन निकाला गया। राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका सुनीता ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्र सेविका समिति ने व्यक्तित्व विकास एवं आत्मरक्षा के लिए शिक्षिकाओं द्वारा दंड, यष्टि, समता, आचार्य पद्धति, योगचाप आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त बौद्धिक विकास हेतु भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में 105 शिक्षार्थी बहनों ने प्रतिभाग किया, जिनके प्रशिक्षण एवं व्यवस्था हेतु 18 बहने पूरे समय व्यवस्था में लगी है।
प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य शिक्षिका
अलका के मार्गदर्शन में सागरिका,प्रज्ञा,लक्ष्मी,राजकुमारी,यष्यशवी,तेजल,अनन्य,नीलम,प्रेरणा,साधना ने उपस्थित महिलाओं को प्रशिक्षित किया जबकि मंजू,साधना, वंदना,चंद्र प्रभा,रेखा,रीना ने व्यवस्थाओं में भाग लिया।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…