राम नाम के महामंत्र से,
मन का कलुष मिटायेगा,
भवसागर से पार लगेगा,
तन मन निर्मल हो जायेगा।
राम नाम के……
यह तन जो अनमोल मिला है,
प्रभु की कृपा से पाया है,
माया मोह के महाजाल में,
यूँ ही क्यों भरमाया है।
राम नाम के …..
झूठ फ़रेब के अहंकार में,
ख़ुद को ही झुठलाया है,
राम कृपा तो तभी मिलेगी,
नाम के नीर नहाया है।
राम नाम के महामन्त्र से
प्रभू कृपा पायी शबरी ने
मीठे झूठे बेर खिला कर,
ऋषिपत्नी अहिल्या तरगई,
राम चरण की धुली पाकर।
राम नाम के….
गज, गीध, अजामिल औ गणिका
तरे भवसागर प्रभु शरण में जाकर,
आदित्य उबारौ सब जग को तारौ,
तारनहार मिटाओ दुःख के आगर।
राम नाम के महामन्त्र से,
मन का कलुष मिटायेगा,
भव सागर से पार लगेगा
तन मन निर्मल हो जायेगा॥
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…