गुरु ही जीवन का पथप्रदर्शक, राम कथा में संत किशोरी शरण जी महाराज का उद्बोधन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गुरु के बिना मनुष्य माया रूपी भवसागर से पार नहीं हो सकता। गुरु ही ज्ञान के माध्यम से अज्ञान रूपी अंधकार को समाप्त कर जीवन को सही दिशा देता है। यह विचार अयोध्या से पधारे मानस मर्मज्ञ किशोरी शरण जी महाराज ने मऊ नगर की सिंधी कॉलोनी स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में आयोजित राम कथा महायज्ञ के दौरान व्यक्त किए।

राम कथा के अंतर्गत गुरु महिमा पर प्रवचन करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में गुरु का होना सबसे आवश्यक है। जीवन के प्रथम गुरु माता–पिता होते हैं, जो संस्कार और मर्यादा का बीज बोते हैं। शास्त्रों में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु, शंकर और परम ब्रह्म परमात्मा के समान माना गया है, क्योंकि गुरु ही मनुष्य को सत्य के मार्ग पर ले जाता है।

कथा के प्रारंभ से पूर्व हनुमत कृपा सेवा समिति के सुंदरकाण्ड पाठ परिवार तथा हनुमान गढ़ी मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। भक्तिमय वातावरण में श्रोता भजनों पर भाव-विभोर होकर झूमते रहे।

कार्यक्रम में मंदिर के प्रधान सेवक विवेकानंद पाण्डेय और कार्यक्रम व्यवस्थापक छवि श्याम शर्मा ने आगंतुकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। चंद्रशेखर अग्रवाल, कैलाश चंद जायसवाल, रामप्यारे गुप्ता, बबलू शाही, शिवधर यादव सहित अन्य श्रद्धालुओं ने व्यास जी की आरती उतारी।

इस अवसर पर राजकुमार खंडेलवाल, डॉ. रामगोपाल गुप्त, रवि प्रकाश बरनवाल, अरुण कुमार, आर.के. सिंह, सुनील चौबे, रिंकू मिश्रा, अनिल शर्मा, तरुण कुमार, ओम प्रकाश प्रजापति, विजय कुमार, पंकज राजभर, मनोज तिवारी, अनुपम पाण्डेय, अर्जुन राजभर, आशीष सिंह, मोतीलाल विश्वकर्मा, अजय मिश्र, बब्बन सिंह, किशुन जी बरनवाल, देवेंद्र मोहन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

8 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

9 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

9 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

9 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

10 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

10 hours ago